M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
DhaulanaNewsUttar Pradesh

पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, साइबर हेल्प की छात्राओं को दी गई जानकारी

धौलाना। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया। मिशन शक्ति प्रभारी व हेल्प डेस्क पर तैनात प्रियंका राणा ने बच्चियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए कानूनी जानकारी भी दी।

इस दौरान छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि अगर किसी भी महिला के साथ ऑनलाईन या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी समस्या साझा कर सकती है।

इस नंबर पर जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है। उपनिरीक्षक सुशील यादव ने मानव तस्करी, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध की विधिक जानकारी के संबंध में बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने मोबाइल पर हो रहे फ्रॉड के बारे में बताया कि अगर कोई व्यक्ति एटीएम कार्ड, बैंक खाते का नंबर मांगे तो समझ जाना चाहिए कि वह साइबर अपराधी है। ऑनलाइन मार्केटिंग, पुरस्कार देने के नाम पर भी ठगी हो रही है जिससे सभी को बचना चाहिए।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page