ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

खाघ पर्दाथों में मिलावटखोरों की चांदी, त्यौहार पर रहे सावधान

मिठाई, मसालों और कचरी में खतरनाक रंगों का मिश्रण मिलें से हड़कंप,लीवर, किडनी की बीमारियों को मिल रहा है आमंत्रण

हापुड़। होली का त्योहार पास आते ही बाजारों में लिए 3 वर्षों में 128 नमूनों में कई नमूनों में जैसे मिठाई, मसालों और कचरी में खतरनाक रंगों का मिश्रण मिलाहैं। केवल 64 ही पास हो सके हैं। फेल हुए नमूनों में पनीर, दूध, खोवा, तेल, गुंजिया, रंगीन कचरी, हल्दी और मिठाइयां शामिल हैं।12.06 लाख रुपये का प्रशासन ने जुर्माना लगाया हैं।

होली पर सबसे अधिक मिलावट दूध, खोवा, पनीर के साथ ही खुले मसालों व खाद्य तेलों में होती है।

पिछले तीन वर्षों में होली पर 128 नमूने लिए गए। इनमें से 64 मानकों के अनुरूप मिले जबकि 64 नमूने फेल हो गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 61 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12.06 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला है। जबकि 3 मामले अभी लंबित चल रहे हैं। लैब से आई रिपोर्ट में मिठाई, मसालों और कचरी में खतरनाक रंगों का मिश्रण पाया गया है। हल्दी में मेटानिल येलो नामक खतरनाक रंग और चॉक पाउडर की मिलावट मिली है। खोये में आलू की मिलावट पाई गई। मिठाई को चमकाने के लिए ज्यादा मात्रा में फूड कलर का इस्तेमाल मिला है। दूध में पानी मिलाया गया था। दूध से मक्खन निकाला हुआ था, उसमें स्टैंडर्ड फैट नहीं निकला।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page