ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जनपद में 21 फरवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला, 1200 लोगों को मिलेगा मौका

हापुड़। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 21 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इसमें जिले में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत 1200 बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। रोजगार देने के लिए विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार का अवसर देंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन बड़ौदा हिंदुवान स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में सुबह 10 बजे होगा। इसमें करीब 15 विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे और वह साक्षात्कार कर युवाओं को चयनित करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा आदि होनी अनिवार्य है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page