M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हरियाणा की बेटी निक्की यादव की अस्थियां गंगा में की विसर्जित,भर आई परिजनों की आंखें, निक्की की हत्या के आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग

हापुड़। साहिल से प्यार करनें वाली निक्की यादव की हत्या के बाद परिजनों ने हरियाणा से ब्रजघाट पहुंचकर की रहनें वाली निक्की यादव की अस्थियां नम आंखों से गंगा में प्रवाहित की। इस दौरान परिजनों की आंखें निक्की को याद कर भर आई।
जानकारी के अनुसार हरियाणा की रहनें वाली निक्की यादव की तीन दिन पूर्व उसके प्रेमी साहिल पर हत्या का आरोप लगनें के बाद शव को उसके ढाबे के फ्रिजर से पुलिस ने बरामद किया था।

हरियाणा के जिला झज्जर के गांव खेड़ीकुभार के रहने वाले सुनील दत्त यादव अपने पुत्र शुभम यादव, पंकज यादव, भाई रमेश चंद यादव और पुरोहित योगेंद्र पहलवान के पास पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पुत्री निक्की यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित की।

अस्थि विसर्जन के बाद परिजनों ने निक्की की हत्या के आरोपी के साथ लिव इन में रहने की बात को नकार दिया। निक्की के रामकिशन और पिता ने कहा कि उनकी बेटी को प्री-प्लांड तरीके से कत्ल किया गया है। यह साजिश है। जिसकी जांच होनी चाहिए। आरोपी साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस के अनुसार साहिल और निक्की का साल 2018 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साहिल एसएससी की कोचिंग करने जाता था, जबकि निक्की यादव मेडिकल की कोचिंग ले रही थी और दोनों एक ही बस में आते जाते थे।
दोनों एक साथ ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान वह मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून जैसी कई जगहों पर सैर-सपाटे के लिए भी गए। कोरोना लॉकडाउन के समय दोनों अपने-अपने घर वापस चले गए। बाद में दोनों फिर से दिल्ली लौटे और द्वारका में एक मकान में रहने लगे। दोनों के रिश्ते के बारे में परिवारों को कुछ भी नहीं पता था ।



साहिल का परिवार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। दिसंबर 2022 में साहिल ने किसी और लड़की से सगाई कर ली। उसकी शादी की डेट 10 जनवरी तय हुई। इतने पर भी साहिल ने निक्की को नहीं बताया कि वह किसी और से शादी कर रहा है, लेकिन निक्की को कहीं और से ये सब पता चल गया।



नौ फरवरी को उसकी सगाई होने के बाद निक्की लगातार उसे फोन कर रही थी। जिससे वह दबाव में था और वह उसने निक्की की हत्या कर दी। साहिल ने 10 फरवरी को निक्की को मिलने बुलाया और उसे आईएसबीटी लेकर गया।



वहां उसने मोबाइल डेटा केबल की तार से निक्की का गला घोंटकर हत्या की फिर उसे लेकर वह मित्राऊं गांव के ढाबे में लाया। यहां डीप फ्रीजर में लाश को रखने के बाद वह अपनी कार को लेकर अपने घर चला गया। हत्या में इस्तेमाल कार को पुलिस ने साहिल के घर से मंगलवार को बरामद किया है। हत्या के बाद साहिल शादी के फंक्शन में जुट गया था।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page