ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में शुरू किया हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम ,बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार निजीकरण आदि को लेकर जनता को कर रहे हैं जागरूक -पं.अशोक शर्मा

हापुड़।
जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के तत्वावधान में आज हापुड जिले के मोदीनगर रोड़ स्थित जसरूपनगर गोयना में हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समाज के विभिन्न लोगो से मिले।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार निजीकरण आदि के संबंध में लोगो को जागरूक करना हैं।
कार्यक्रम में अशोक शर्मा बंदूक वालो ने स्थानीय लोगों से बताया कि यात्रा लगभग दो महीने चलेगी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे।
जिला महासचिव विकास त्यागी ने बताया कि लगभग दो महीने तक चलने वाले इस अभियान को पहले चरण में गांव और ब्लॉक स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर पर और तीसरे चरण में राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष इरफान क़ुरैशी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को खत्म हो चुकी है, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस ने एक और यात्रा शुरू कर दी है। 26 जनवरी से वह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू कर चुकी है।. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ लिखी राहुल गांधी की चिट्टी घर-घर पहुंचाएगी. इसके साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी कांग्रेस लोगों तक अपनी पैठ मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में अशोक शर्मा बंदूक वाले, जिलासचिव यशपाल सिंह ढिलोर, जिलामहासचिव सुखपाल गौतम, शहर सचिव सुरेन्द्र सिंह, अनुसूचित विभाग के शहर उपाध्यक्ष विनोद कर्दम एडवोकेट, नितिन त्यागी आदि रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page