ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित ढाबों पर नहीं रोकी जा रही रोडवेज बसें

प्राइवेट ढाबों से सुविधा शुल्क लेकर चालक परिचालक कर रहे मनमानी

अधिक समय तक खड़े रहने और खाद्य पदार्थों के मनमाने दाम वसूलने से लोग परेशान

हापुड़। रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों की मनमानी के चलते बसों को हाईवे किनारे चल रहे गैर अनुबंधित ढाबों पर रोका जा रहा है। इन ढाबों पर यात्रियों से मनमाने रूपये लेकर उन्हें लूटा जा रहा है। बसों के अधिक समय तक खड़े रहने और खाद्य पदार्थों के मनमाने दाम वसूलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अधिकारियों के ऐसा न करने के सख्त आदेश हैं।

लंबी दूरी की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को खाना पीने से लेकर रिफ्रेशमेंट के लिए चालक द्वारा ढाबों पर रोका जाता है। लेकिन, चालक परिचालक उसी ढाबे पर बस को रोक सकते हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से अनुबंधित होते हैं। लेकिन, रोडवेज बस के परिचालक व चालक अपने निजी लाभ के लिए हाइवे पर मौजूद किसी भी ढाबे पर मनमाने तरीके से बस रोक देते हैं।

जहां ढाबों पर यात्रियों को खाद्य सामग्री महंगे दामों पर खरीदना पड़ता है। चालक व परिचालक की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है। होटल पर बनने वाला सामान भी बाजार से दुगुने मूल्य पर बेच रहे हैं। सवारियों द्वारा खाने व खरीदारी करने के बाद पैसा अधिक होने का विरोध करने पर ढाबे पर मौजूद लोग झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं। इसके अलावा ढाबों की गंदगी देख यात्रियों की परेशानी अलग से बढ़ जाती है।

एआरएम संदीप नायक का कहना है कि चालक व परिचालकों को सख्त निर्देश दिए हुए हैं कि बिना अनुबंधित ढाबे पर बस को न रोका जाए। टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई चालक परिचालक अनाधिकृत रूप से बसों को ढाबे पर रोकता पाया जायेगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page