ATMS College of Education Menmoms
News

विक्की शर्मा हुए उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त, कांग्रेस जनों ने दी बधाई.

हापुड़। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिवों और सचिवों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें हापुड़ के विक्की शर्मा को सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने विक्की शर्मा को फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी हैं और विश्वास जताते हुए कहा है कि विक्की शर्मा को सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो जिम्मेदारी दी हैं वे उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे। आपको बता दे कि विक्की शर्मा इससे पूर्व में शहर कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे। विक्की शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा हैं कि वे पद की गरिमा का मान रखते हुए दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार जोर शोर से करेंगे। इतना ही नहीं, भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करने में अपना पूरा योगदान देंगे। उन्होंने कहा हैं कि सोशल मीडिया पर भाजपा के झूठ को काउंटर करने के लिए प्रदेश के हर जिले, शहर, ब्लॉक और यहां तक कि ग्राम स्तर पर भी कांग्रेस के वॉलंटियर और कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी जल्द ही अभियान चलाएगी और लोगों को हर स्तर पर जोड़कर उन्हे सोशल मीडिया पर सक्रिय करेगी। विक्की शर्मा को बधाई देने वालों में सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा और अंकुर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें।.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page