ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

बर्फानी हवाओं से बढ़ रही ठिठुरन, तापमान तीन डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

हापुड़। पहाड़ी क्षेत्रों लगातार हो रही बर्फबारी से कंपकंपी छूट रही है। मंगलवार को शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। जिसके चलते दिनभर हाथ पैर सुन्न रहे। सुबह को नगर में धुंध छाई रही। जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। एक बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिल सकी। वहीं, शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जनवरी माह जैसे-जैसे बीत रहा है वैसे ही हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। इसका एक कारण पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होना है। मंगलवार को सुबह कड़ाके की सर्दी के साथ शीत लहर का प्रकोप रहा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह तक ठंड के कम होने की संभावना बेहद कम है। शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कोहरे का भी फिलहाल इसी प्रकार प्रकोप बरकरार रहने की संभावना है।

सांस के मरीजों को होती है परेशानी

सांस के मरीजों को कोहरा काफी प्रभावित करता है। कोहरा भरा मौसम ऐसे मरीजों के लिए काफी हानिकारक होता है। फिजीशियन डॉ. हरिओम सिंह ने बताया कि सांस के मरीजों को कोहरा छाने पर घरों के अंदर ही रहना चाहिए। श्वास संबंधी रोगी मौसम साफ होने पर ही घरों से बाहर निकलें। नियमित दवा लें, समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page