ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

मीट फैक्ट्री में आयकर विभाग की कार्यवाही चली देर रात तक

कार्यवाही को लेकर मीट कारोबारियों में मचा हड़कम्प

हापुड़। मीट फैक्ट्री पर मंगलवार देर रात तक आयकर के अफसरों ने छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में लाखों रुपये के टैक्स चोरी का अनुमान है। फिलहाल कुछ अफसर अभी गहनता से दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटे हैं। वहीं मीट कारोबारियों में छापे को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है।

आयकर विभाग के करीब 40 अधिकारी गाडि़यों में सवार होकर पैरा मिलिट्री के जवानों के साथ बुलंदशहर रोड पर पहँुचे। यहां मीट व्यापारी के प्लांट रेब इंडस्ट्रीज, कार्यालय और घर पर छापामार कार्यवाही की। बताया गया कि अधिकारियों ने दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मीडिया से उन्होनें दूरी बनाए रखी। तीनों स्थानों पर एक साथ छापा मारा गया। इस दौरान तीनों स्थानों पर आवागमन पर रोक लगा दी। जोकि देर रात तक जारी रही। बुधवार को भी व्यापारी फोन पर एक दूसरे से छापे की जानकारी लेते रहे। चर्चा है कि लाखों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है, लेकिन केाई अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page