ATMS College of Education Menmoms
News

5 जनवरी से 4 फरवरी तक चलाया जायेगा सड़क सुरक्षा माह,नेशनल हाईवें व चौरहों पर लगें कैमरें,वाहन डीलर अनिर्वाय रूप से बेचें हेल्मेट


हापुड़।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह 05 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत विभिन्न आयोजनों एवं गतिविधियों को सफल बनाने हेतु आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों से परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि हेल्थ कैम्प का आयोजन कर वाहन चालकों/परिचालकों, यातायात पुलिस कर्मियों/प्रवर्तन सिपाहियों एवं स्कूली वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया जाए। उन्होने कहा कि होर्डिंग, फ्लैक्सी, वीडियो वैन आदि माध्यमों से सड़क सुरक्षा के प्रति आम जन को जागरूक किया जाए। उन्होने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना मिल तथा स्वयं सेवी संस्थाओं तथा अन्य संस्थान/कम्पनी से प्रायोजित कराकर रेट्रो रिफ्लेक्टिव लगाये जाने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों द्वारा यातायात नियमों की जानकारी व जागरूकता पर बल दिया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद के जितने भी दुर्घटना सम्भावित ब्लैक स्पाट हैं, उनको चिन्हित करते हुए दुर्घटना रोकने के प्रभावी कार्यवाहियों पर बल दिया गया एवं अवैध कट को बंद करायें। उन्होने निर्देश दिया कि परिवहन विभाग द्वारा समस्त स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच की जाए। उन्होने कहा कि परिवहन निगम की बसों में निगम के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा मानकों-सीटबेल्ट, बैक मिरर, बैक लाइट, इंडकेटर, फॉग लाइट व रेट्रो रिफ्लेक्टिव के लगे होने का सत्यापन तथा न पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि ओवर स्पीडिंग के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होने कहा कि निगम के सभी बसों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा चालकों/परिचालकों एवं यात्रियों को ऑडियो/वीडियो सामग्री के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होने कहा कि समस्त मार्गों पर पूर्व से लगे हुए रोड साइनेज का आवश्यकतानुसार रिपेयर/रिप्लेसमेंट/रिलोकेट करने हेतु स्थलीय निरीक्षण एवं चिन्हिकरण की जार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि वाहन डीलरों द्वारा वाहन बिक्री के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट बिक्रय पर जोर दिया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान करने के निर्देश के साथ ही साथ मॉडल शाप के आस-पास बाईक सवार युवकों पर कड़ी निगरानी रखते हुए चेकिंग करने का निर्देश दिये।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि नेशनल हाईवे पर विशेष तौर से क्रेन, एंबुलेंस, टोचेन, सीसीटीवी कैमरे इत्यादि उपलब्ध हो। जनपद के प्रमुख चौराहों पर भी कैमरे जरूर लगे होने चाहिए। जितने भी स्कूल, अस्पताल है वहां पर स्मूथ वाले स्पीड ब्रेकर तथा रंबल स्ट्रिप लगवाए जाएं। बैठक में विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,जिला अध्यक्ष उमेश राणा , मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्य,अपर पुलिस अधीक्षक. मुकेश मिश्रा , पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसौदिया , यातायात निरीक्षक मनु चौधरी आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page