ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

तापमान के लुढ़कने से छूट रही लोगों की कंपकंपी

हापुड़। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कोहरा और कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। रविवार की सुबह कोहरे से हापुड़ के लोगों को राहत मिली। लेकिन शीतलहर से दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटी रही। अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़कर 17 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले एक सप्ताह से हापुड़ में ठंड से राहत नहीं है। हाड़ कंपाने वाली ठंड जोर पकड़ती जा रही है। सुबह और रात में पड़ रहा कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। हालांकि रविवार की सुबह कोहरे से राहत रही। लेकिन दिन भर शीतलहर चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। रविवार के दिन शहर की सड़कों व बाजारों में कम चहल पहल दिखाई दी। ठंड की वजह से विकेंड लोगों ने अपने घरों में ही मनाया।

हालांकि दोपहर के समय धूप से कुछ राहत मिली। बादलों और सूर्य देव की लुकाछिपी शुरू हो गई। इससे ठंड बढ़ गई। शाम ढलते ही सर्दी का सितम बढ़ गया। बाजार में सन्नाटा पसर गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page