M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
EducationHapurNews

वेस्ट मैटिरियल से फ्यूचर सिटी में वानिया अंसारी ने जीता राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान, हापुड़ का नाम किया रोशन, कॉलेज में हुई सम्मानित

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

नगर के आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज की छात्रा ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में दूसरा स्थान प्राप्त कर हापुड़ जनपद का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने छात्रा को सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज की छात्रा वानिया अंसारी ने लखनऊ में आयोजित 50 वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में भाग लिया था।

प्रदर्शनी में छात्रा वानिया ने वेस्ट मैटिरियल से फ्यूचर सिटी बनाई। कु० वानिया अंसारी ने वेस्ट इलैक्ट्रानिक सामानो का प्रयोग कर सोलर चार्जिंग पाइंट, माइक्रोस्कोप, तापमान के आधार पर रंग बदलने वाला पेंट बनाया। इस कचरे से तैयार उपकरणों द्वारा भविष्य मे इकोफ्रेंडली तरीके से इंसान की जरूरतो को पूरा करने पर ध्यान आकर्षित किया। जो पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल है।

प्रदर्शनी में वानिया अंसारी को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने जिले हापुड़ का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद कुमार गर्ग व प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page