M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हमें खेल को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए-एसपी दीपक भूकर,एसपी व सीडीओ ने किया खेल के मैदान का उद्घाटन

हापुड़ (अमित अग्रवाल )।

एसपी दीपक भूकर ने कहा कि हमें खेल को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और ऊर्जा के साथ खिलाड़ियों का पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहती है।

एसपी यहां सिम्भावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में खेल मैदान के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। एसपी व सीडीओ प्रेरणा सिंह ने संयुक्त रूप से खेल के मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नशे की बुराइयों से दूर रहते हैं। आज का छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी नाम रोशन कर रहा है।

सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि खेल के मैदान में युवाओं को खेलते हुए देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। सरकार पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद की गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही हैं। छात्राओं को इसमें अवश्य प्रतिभाग
करना चाहिए।



इस मौकें पर एसपी दीपक भूकर व सीडीओ प्रेरणा सिंह ने खेल मैदान में वृक्षारोपण किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page