M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ के कांगेसियों ने किया यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन, उनके मनोनयन से कांग्रेस को मिलेगी नई उर्जा -अभिषेक गोयल

हापुड़। शनिवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व धौलाना विधानसभा से प्रत्याशी रहे अरविंद शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहें। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी जी का स्वागत करते हुए शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष के आने से कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा हैं कि लंबे अरसे बाद यूपी कांग्रेस को दलित समाज से अध्यक्ष मिला हैं। दलित समाज जो पहले बाबू जगजीवन राम के समय में कांग्रेस का परंपरागत वोट हुआ करता था। कांग्रेस पार्टी को उम्मीद हैं कि आज वह समाज वापिस कांग्रेस के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। इसी बीच शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी का भी फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कहा हैं आला कमान ने जिस तरह से यूपी की नब्ज को टटोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष और 6 प्रांतीय अध्यक्ष दिए हैं। उनमें हर समाज का विशेष ध्यान रखा गया हैं। जिससे निश्चित ही आने वाले समय में संगठन मजबूत होगा और आने वाले चुनावों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा.!!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page