ATMS College of Education Menmoms
News

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को शांतिपूर्ण व जाममुक्त संपन्न कराने हेतुडीएम व एसपी ने की अधिकारियों सहित बैठक,दिए निर्देश

हापुड़।

डीएम मेधा रूपम ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले की सभी तैयारियां व कार्य योजना समय से पूर्व तैयार करें तथा मेले को विगत वर्षों से अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाए।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मेधा रूपम व एसपी दीपक भूकर एवं एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन तथा एएसपी मुकेश मिश्रा आगामी गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। उन्होंने गत बैठक में सभी जनपद के अधिकारियों को मेले की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम सभी जनपदीय अधिकारियों ने अपनी अपनी कार्य योजना जिला अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की।

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी गत वर्ष के सापेक्ष इस बार मेले का आयोजन बेहतर कराना सुनिश्चित करेंगे और मेल के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।बैठक में सीएमओ, सभी उप जिलाधिकारीगण , अधिशासी अधिकारीगण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी, सभी जनपद के अधिकारी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page