ATMS College of Education Menmoms
News

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस जनों ने निकाली 75 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेस जनों ने किया आजादी के महानायकों को याद

देश को आजाद कराने में राष्ट्र के सभी धर्म के नागरिकों का समान योगदान – अभिषेक गोयल

हापुड़। सोमवार को कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा स्थल पर देश की आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश के तिरंगे झंडे को सलामी दी। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर तथा अपनी मनमोहक प्रस्तुति पेश कर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का मन मोहा। बच्चों द्वारा पेश की गई प्रस्तुति के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बच्चों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें सम्मानित भी किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने की तथा कार्यक्रम का संचालन सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपने विचार व्यक्त कर समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के पश्चात लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 फीट लंबी एक तिरंगा यात्रा भी निकाली। जो कि नेहरू प्रतिमा से शुरू होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस जनों ने आजादी के महानायकों को याद किया और भारतमाता की जय और वंदे मातरम के नारों से जयकारे लगाए। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी। प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने राष्ट निर्माण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया। देश को गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त कराने के लिए दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों ने अपने प्राणों को राष्ट्र के नाम न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान आजादी की किताबों के सुनहरे पन्नों में आज भी देश के लोगों को पढ़ने को मिलता हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आजादी के महानायकों को याद करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में राष्ट्र के महानायकों का महान योगदान रहा हैं जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। देश को आजाद कराने में राष्ट्र के सभी धर्म के लोगों ने समान योगदान दिया हैं।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यक्रम के संयोजक अरविंद शर्मा, नूर ईलाही कुरैशी, रामप्रसाद जाटव, मोबीन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, सभासद हाजी नूर ईलाही, खालिद खान, शादाब सैफी, खेमसिंह सहारा, सुबोध शास्त्री, रघुवीर सिंह एडवोकेट, प्रोफेसर रफीक अली, आईसी शर्मा, विक्की शर्मा, अमित सैनी, राजमोहन सिंह रौतेला, विनोद कुमार, निखिल वत्स, गौरव गर्ग, हसन आतिफ, एहतेशाम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, राहुल शर्मा सविता गौतम, देवेंद्र कुमार, अनूप कुमार, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, यशपाल सिंह, सुखपाल गौतम, अंकुर अग्रवाल, सचिन कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page