M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति, भाई चारा, अखंडता की भावना को मजबूती के साथ आगें बढ़ाएं -मेधा रूपम ,हापुड़ में निकली बाइक तिरंगा रैली

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना) ।

डीएम मेधा रूपम ने कहा कि
जनपद में लोग अपनें घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति, भाई चारा, अखंडता की भावना को मजबूती के साथ आगें बढ़ाएं और जनपद का नाम रोशन करें।

डीएम मेधा यहां आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने , लोगों में राष्ट्र प्रेम, तिरंगे के सम्मान के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए बाइक तिरंगा रैली को सम्बोधित कर रही थी।

जानकारी के अनुसार रैली खंड विकास अधिकारी कार्यालय हापुड़ से शुरू हुई। रैली में 70 से अधिक बाइक थी।सभी पर तिरंगा लहरा रहा था। बाइक पर सवार लोग तिरंगा टोपी, सफेद टी शर्ट में सुसज्जित भारत माता की जयकारे का गुंजायमान करते धीमी गति से सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ रहे थे। अधिकतर बाइक पर दो लोग सवार थे । रैली में गजब का अनुशासन लोगों में देखने को मिला।



जिलाधिकारी मेधा रूपम, विधायक विजय पाल , ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप और खंड विकास अधिकारी सतेनदर कुमार ने राष्ट्र भक्ति के प्रति लोगों को प्रेरित किया। रैली विकास खंड से होते तहसील हापुड़ और वहां से कलेक्ट्रेट पहुंची। इसी रास्ते से रैली वापस आकर विकास खंड हापुड़ में समाप्त हुई।
पूरे रास्ते रैली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भारत माता की जय के नारे लोगों को प्रभावित करते रहे। देखने में आया की उधर से जा रहे लोगों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाकर रैली में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाया। कलेक्ट्रेट में भी भारत माता की जय के नारे काफी देर तक गूंजते रहे। गौरतलब है कि 11से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह और 13से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए माहौल बनाया जा रहा है। सभी की सहभागिता के लिए माहौल बनाया जा रहा है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page