ATMS College of Education Menmoms
News

भ्रष्टाचार: शिकायत के बावजूद बनी खराब पुल िया,टूटकर गिरी नालें में

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
योगी राज से बेखौफ ठेकेदार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद भी भ्रष्टाचार के चलते खराब पुलिया बनाई ,जो एक ही बार में टूटकर नालें में जा गिरी। लोगों ने मामलें की शिकायत डीएम से की हैं।

जानकारी के अनुसार हापुड़ में गढ़ रोड पर किसान बाजार नई मंडी पर स्थित मार्केट में आवागमन के लिए एक पुलिया बनी हुई है। यह पुलिया काफी समय से टूटी हुई थी। मार्केट के लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की ,तो शिकायत के उपरांत यह पुलिया का निर्माण करा दिया गया।
लोगों का आरोप हैं कि ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री इसमें प्रयोग की गई जिस कारण यह पुलिया एक हफ्ते के भीतर ही बिल्कुल टूट कर नाले के अंदर गिर गई। अब यहां लोगों को काफी दिक्कत होती है जान माल की हानि भी होती है काफी बार वाहन चालक भी गिर जाते हैं।
लोगों ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिया ठीक करवानें की मांग की हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page