M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन ,जीत का किया दावा


हापुड़़।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हापुड़ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पक्का बाग स्थित पंचायती गौशाला में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया ।
भारतीय जनता पार्टी के हापुड़ विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पक्का बाग स्थित पंचायती गौशाला में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंत्रोंउच्चार द्वारा हवन किया गया पूर्ण विधि-विधान से विधायक विजयपाल आढ़ती ने अपनी धर्म पत्नी सहित हवन में आहुति दी ।सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस चुनाव रूपी हवन में हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताना है और विपक्षियों को करारा जवाब देना है । जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझें तथा अपने अपने क्षेत्र में मजबूती से कार्य करते हुए प्रत्येक मतदाता से घर घर जाकर उसे अपनी सरकार की रीति नीतियां बताएं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें । विधानसभा चुनाव संयोजक व नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि चुनाव के युद्ध का बिगुल बज चुका है इस युद्ध में हमें अपना शत-प्रतिशत देना है केवल कुछ ही दिनों के लिए अपने कार्य को प्राथमिकता ना देते हुए राष्ट्रहित के कार्य को प्राथमिकता देनी है ओर चुनाव जीतकर इतिहास बनाना है ।

इस अवसर पर श्याम इंद्र त्यागी मोहन सिंह पुनीत गोयल, अमरजीत सिंह , दिनेश त्यागी, विनीत दीवान सुनील वर्मा कविता बाना राहुल शर्मा मनोज त्यागी सुधीर शर्मा उमेश अग्रवाल राजीव अग्रवाल , व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ट समेत बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page