ATMS College of Education Menmoms
News

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में दिव्य सांस्कृतिक युवा उत्सव में विजयी बच्चों को विधायक ने किया सम्मानित,सूर्य नमस्कार का लिया संकल्प

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुद्धवार को दिव्य सांस्कृतिक युवा उत्सव में विजेता बच्चों को विधायक व अन्य ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कालेज की प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने बताया कि विगत् दिनों जेएमएस कॉलेज में आयोजित दिव्य सांस्कृतिक युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागी विजय बच्चों को विधायक विजयपाल आढती, नगर मंत्री भाजपा प्रवीन शर्मा, हेमंत शर्मा ,राष्ट्रीय योग आचार्य रोहन आर्या , योगिनी शिवानी शर्मा ने
मेडल तथा प्रमाण पत्र सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में अतिथिगणों का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय योगिनी मनीषा रावत की शोक सभा रखी गई ,जिसमें सभी उपस्थित महानुभावों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही मुहिम आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प सभी उपस्थित महानुभावों एवं छात्र छात्राओं द्वारा लिया गया।इस कार्यक्रम आयोजित कराने में तथा छात्राओं को विजय दिलाने के लिए प्रोत्साहित करने में डायरेक्टर सुनील आहलूवालिया, प्रधानाचार्य पारुल शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता तथा लेफ्टिनेंट प्रियंका शर्मा का विशेष सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page