ATMS College of Education Menmoms
News

सावित्रीबाई फुले की 119 वी जयंती मनाई,शिक्षकों को किया सम्मानित,शिक्षित महिला ही कर सकती है देश व परिवार का विकास : रेनू सैनी

हापुड़। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 119 वी जयंती एवं शिक्षक शिक्षिका सम्मान समारोह हापुड़ के हरपाल पैलेस में धूमधाम से मनाया गया।

हापुड़ जनपद हापुड़ ने सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। हरपाल पैलेस में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस व शिक्षक शिक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वधान में किया गया इस अवसर पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सविता फुले की 191 वी जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का का शुभारंभ सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले व नारी शिक्षा के अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यापिका सुशीला सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी देश सभी महिलाओं को उन्हें अपना आदर्श माना चाहिए।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती सुनीता सैनी डॉ अंजू सैनी कहां कि उस वक्त महिलाओं को घर से बहार निकलने की भी आजादी नहीं थी उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए अपना घर छोड़ दिया उन्हीं के प्रयासों से महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि आज सैनी समाज के जिन शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है वे छात्र-छात्राओं को अच्छी व संस्कारित शिक्षा प्रदान करें ताकि माता सावित्रीबाई फुले के उद्देश्य को साकार किया जा सके।
कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई और लगभग 60 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापिका रेनू सैनी ने की व संचालन अध्यापिका शीतल सैनी व वर्षा सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ मुकेश सैनी , जिलाध्यक्ष पोषणलाल सैनी, एडवोकेट पवन सैनी, मदर परकाश,नंदकिशोर सैनी, ममता सैनी, दिनेश सैनी, कौशल सैनी जोगिंदर सैनी,अमित सैनी, अरविंद सैनी आदि का सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page