M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कोविड के नए वेरिएंट से ग्राम पंचायतों को बचाने के लिए पंचायती राज विभाग ने बढ़ायी सक्रियता

हापुड़: कोविड के नए वेरिएंट बी.1.1.529 के संक्रमण से ग्राम पंचायतों को बचाने के लिए पंचायती राज विभाग से सक्रियता बढ़ा दी है। सभी 273 ग्राम पंचायतों में इस जोखिम का आंकलन करने, लोगों को जागरूक करने और कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सभी सहायक विकास अधिकारी पँचायत और ग्राम पंचायत सचिवों को हिदायत दी है कि पूरी सतर्कता बरती जाए। ग्राम पंचायतों में संक्रमण किसी भी हाल में बढ़ना नही चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह कदम अपर मुख्य सचिव गृह व अपर मुख्य सचिव स्वस्थ के निर्देश पर उठाया। दोनों उच्च अधिकारियों की ओर से कोविड 19 के नए वेरिएंट बी.1.1.529 (ओमिक्रोन ) के संक्रमण के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर कोविड गाइड लाइन मसलन दो गज की भौतिक दूरी, ठीक से व अच्छी गुणवत्ता के मास्क का प्रयोग, हाथ का बार बार सेनेटाइजेशन व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। ग्राम पंचायतों में बाहर से कोई व्यक्ति आता है तो उस पर भी नजर रखने, यदि किसी मे कोविड संक्रमण या उसमे कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उसकी तुरन्त सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए कहा गया है। ग्राम पंचायतों में पहले से गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करने, प्रतिदिन कोविड 19 के जोखिम का आंकलन करने और कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधानों, पँचायत सदस्यों और समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों से भी इस जोखिम की समझ बढाने और इसके प्रभाव को कम करने, लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के कारगर पहल करने की अपील की है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page