M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मुरादाबाद में आयोजित प्रियंका गांधी की “प्रतिज्ञा महारैली” में शामिल होने के लिए हापुड़ से हजारों की संख्या में कांग्रेस जन हुए रवाना

हापुड़। गुरुवार की सुबह को 7 बजे कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां से मुरादाबाद में कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी की “प्रतिज्ञा महारैली” में भाग लेने के लिए जनपद हापुड़ से हजारों की संख्या में कांग्रेस जन रवाना हुए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि पूर्व विधायक आदरणीय गजराज सिंह जी के कुशल नेतृत्व में जनपद हापुड़ से दो दर्जन बसों और 50 गाड़ियों से ज्यादा का काफिला मुरादाबाद के लिए रवाना हो रहा हैं। हापुड़ का कांग्रेस जन अपनी प्रिय नेता प्रियंका गांधी जी के विचारों को सुनने के लिए हापुड़ से मुरादाबाद के लिए प्रस्थान कर रहा हैं। मुरादाबाद में आज होने वाली “प्रतिज्ञा महारैली” में संभव हैं कि प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा भी कर सकती हैं। हापुड़ से करीब 3 हजार लोग आदरणीय प्रियंका गांधी जी के विचारों को सुनने के लिए “प्रतिज्ञा महारैली” में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आदरणीय प्रियंका गांधी जी की मुरादाबाद में होने वाली “प्रतिज्ञा महारैली” ऐतिहासिक होने जा रही हैं और यह महारैली उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकेत भी सिद्ध होगी।
“प्रतिज्ञा महारैली” में भाग लेने के लिए हापुड़ से पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा,सेवादल शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स,वीसी शर्मा,जावेद सलमानी,सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,अमित सैनी,विक्की शर्मा,अनूप कुमार कर्दम,हरीश कुमार एडवोकेट,अमित शर्मा,लोकेश बरवाल,भरतलाल शर्मा, रतनलाल पार्चा,राजेश गुप्ता, जस्सा सिंह,जितेंद्र सिंह,अब्दुल कलाम, प्रदीप कश्यप,मदन कुमार, सविता गौतम,कुसुम लता,राहुल शर्मा,नितिन सिंह,विनोद कुमार,आकाश सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस जन रवाना हुए।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


15 Comments

  1. Pingback: situs toto 2024
  2. Pingback: Jacksonville SEO
  3. Pingback: diyala uni
  4. Pingback: fuck
  5. Pingback: som777
  6. Pingback: tga168
  7. Pingback: homepage
  8. Pingback: vox casino
  9. Pingback: situs toto
  10. Pingback: pg168
  11. Pingback: จำนำรถ
  12. Pingback: find more info
  13. Pingback: ufakorea

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page