ATMS College of Education Menmoms
News

देश में दो बच्चों का कानून जरूरी,
जनपद में 7 दिसंबर को रथ यात्रा का भव्य स्वागत:राजेन्द्र गुर्जर


हापुड़।
जनसंख्या फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि जनसंख्या
नियंत्रण कानून के लिये जनपद गाजियाबाद से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के 65
जिलों से रथयात्रा गुजरते हुए 28 दिसम्बर को अयोध्या मे समापन होगा।
रथयात्रा जनपद हापुड़ में आगामी 7 दिसम्बर को सुबह लगभग 9 बजे पहुँचेगी।
         मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर अपने आवास पर फाउंडेशन
के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में
अनिल चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष,ममता सहगल राष्ट्रीय संयोजिका,गजेंद्र सिंह
नीलकंठ प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ो राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के
साथ सहभागिता करेंगे। टोल प्लाजा पर  सैकड़ों कारों के साथ फाउंडेशन के
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,सुन्दर कुमार आर्य जिला महासचिव,ईशवर कुमारी
शिशौदिया जिलाध्यक्ष महिला विंग के नेतृत्व में रथ यात्रा का अनेकों
स्थानों पर नागरिकों व समाज सेवी संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा
  उन्होंने कहा कि रथयात्रा के बाद आर्य समाज मंदिर में  जन सभा में सभी
नागरिकों के लिए दो बच्चो का कानून बनाने की आवश्यकता पर जानकारी प्रदान
करते हुए  कानून बनाने की मांग करेगी।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ईश्वर कुमारी सिसोदिया ने बताया की देश में
जितनी भी समस्याएँ हैं वो सभी देश में जनसंख्या की वृद्धि से है दो
बच्चों का कानून जरूरी है।
    इस अवसर पर सुन्दर कुमार आर्य,अनिल गुप्ता, मनबीर चौधरी,रेनु
गर्ग,मुनेश त्यागी,ज्योति सक्सेना , पूनम सिंहल,ममता गुप्ता,सुनीता शर्मा,मधु
गुप्ता,कृष्णा बाना आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page