M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव
पर नगर में निकाली गई भव्य यात्रा,एएसपी सहित अधिकारियों को किया सम्मानित


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में हापुड़ नगर में स्थित वाल्मीकि मन्दिरों जैसे रेलवे स्टेशन, सिकन्दर गेट, मेरठ गेट, वाल्मीकि नगर व गोल मार्केट में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन धूमधाम तरीकों से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सभी ने भगवान वाल्मीकि जी के बताये मार्ग पर चलने का अनुसरण किया और भगवान वाल्मीकि जी के प्रेरणा लेकर आगे उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोल मार्केट स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर की भव्य सजावट की गई। प्रातःकालीन आरती के बाद मंदिर पर प्रसाद का वितरण किया गया साथ ही महिला मंडल द्वारा मंदिर पर भगवान वाल्मीकि जी के भजन गाये गये जिससे सारा वातावरण संगीतमयी हो गया।
भगवान वाल्मीकि युवा संगठन के अध्यक्ष पियूष मंढोठिया वाल्मीकि ने बताया कि इस बार भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर्व पर गोल मार्केट स्थित वाल्मीकि मन्दिर का फूल बंगले स्वरूप सजावट कर एवं कढ़ा प्रसाद का वितरण कर धूमधाम से मनाया गया एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को वाल्मीकि समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

गोल मार्केट में स्थित भगवान वाल्मीकि मन्दिर पर शाम को रामायण पाठ का आयोजन किया गया और संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियों को भी दर्शाया गया।

कार्यक्रम में ललित बाबा वाल्मीकि, भगत सिंह वाल्मीकि, संजय सहारनपुरिया, अनिल पंवार, जितेन्द्र वाल्मीकि, दिनेश चढडा, ब्रहमदत्त मंढोठिया, कमेटी कोषाध्यक्ष अमित टांक, विक्रान्त, अशोक प्रधान, कुनाल मंढोठिया, सतेन्द्र चढडा, नवनीत , राजीव चौहान, अमन मंढोठिया आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page