ATMS College of Education Menmoms
News

प्रियंका गांधी की बनारस में हुई “किसान न्याय रैली” का लाइव प्रसारण हापुड़ के कांग्रेसियों ने टीवी पर देखा



बनारस की धरती से प्रियंका गांधी वाड्रा ने भरी अपनी हुंकार


हापुड़। रविवार को बनारस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की किसान न्याय रैली हुई। जिसका लाइव प्रसारण शहर के कांग्रेस जनों ने टीवी पर लाइव देखा। प्रियंका गांधी ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले मंत्रोच्चारण के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और जनसभा में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिवार जनों से मिली तो उन्होंने बताया कि हमें सिर्फ न्याय चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की सरकार से मांग करते हैं। लेकिन सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने से तो दूर रही,सरकार ने अपने मंत्री को बचाने की पूरी कोशिश की। प्रियंका गांधी ने कहा कि गोरखपुर के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से करीब 200 मासूम बच्चों की मौत हो गई,इस मामले में डॉक्टर को दोषी ठहराकर प्रदेश सरकार ने जेल भिजवाया था। प्रदेश में लोगों को महंगी बिजली के बिल भेजे जा रहे है। जीएसटी की सबसे ज्यादा दर होने से व्यापारी वर्ग परेशान हैं। देश में कोयला खत्म होने की स्थिति में हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। प्रदेश में झाड़ू लगाने वाली महिलाओं के काम को प्रदेश के मुख्यमंत्री अपमान जनक बताते हैं। सरकारी कर्मचारियों का वेतन कई महीने से नहीं बढ़ाया गया हैं। देश के लोगों की आमदनी खत्म हो चुकी हैं लेकिन प्रधानमंत्री अपने अरबपति मित्रों को पैसा कमवाने में लगे हुए हैं। भाजपा राज में हर तबके के लोग त्रस्त हैं। उत्तर प्रदेश में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही अन्नदाता सुरक्षित हैं। इस देश में सिर्फ भाजपा के विधायक और उनके नेता सुरक्षित हैं। प्रियंका गांधी ने करीब 30 मिनट का संबोधन दिया और जाते जाते ये भी कहा कि जब तक गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस पार्टी पीड़ित किसानों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करती रहेगी। साथ में ये भी कहा कि जब तक यूपी में परिवर्तन नहीं हो जाता तब तक मैं यही रुकूंगी। जनसभा में संबोधन से पूर्व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, माता अन्नपूर्णा जी के मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र त्यागी,अंकित शर्मा,नरेश भाटी, निसार खान,गौरव गर्ग,शौर्य त्यागी,सुमित कुमार,तारेश्वर त्यागी आदि लोग मौजूद रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page