M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष पूर्ण करने पर भाजपा कार्यकत्ताओं ने शुभकामना एवं बधाई संदेश पोस्टकार्ड के लिए चलाया महाअभियान

हापुड़। मेरा_पोस्ट_कार्ड_पीएम_को अभियान के तहत
आज भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश के यशस्वी, कर्मठ एवं ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामना एवं बधाई संदेश पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रेषित करने के लिए महा अभियान चलाया गया। जिसके तहत हापुर उत्तरी नगर मंडल के अध्यक्ष विनीत दीवान के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रेषित स्वर लिखित एवं आम जनमानस द्वारा लिखे शुभकामना संदेश पोस्ट कार्ड नगर के विभिन्न गली मोहल्लों से जनसंपर्क के माध्यम से एकत्रित किए गए। जिन्हें सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी को पोस्ट किया जाएगा।
नगराध्यक्ष विनीत दीवान ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अभूतपूर्व व्यक्तित्व के धनी महापुरुष है जो विरले ही मिलते हैं। आप जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष के लंबे कार्यकाल के दौरान अथक परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आम जनमानस की सेवा में प्रधान सेवक के रूप में लगे हुए हैं,और निरंतर देश की सवा सौ करोड़ जनता को प्रेरणा देते हैं।
आपके कुशल नेतृत्व में हमारा देश दिन प्रतिदिन विश्व पटल पर नए आयाम छू रहा है, और हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में मां भारती को उसका खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त होगा और भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा।
उदय कंसल ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा उत्तरी नगर मंडल के मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक संजीव शर्मा, महामंत्री अंकित त्यागी सतीश सिंघाल उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी ,सौदान सिंह ,मनीष अग्रवाल, मनोज तोमर, अमित त्यागी, प्रवीण शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरी सिसोदिया युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन सिरोही महामंत्री रितिक त्यागी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मनजीत सिंह, महामंत्री रवि वर्मा,मीडिया प्रभारी उदय कंसल एवं समस्त भाजपा उत्तरी नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page