ATMS College of Education Menmoms
News

लखीमपुर खीरी घटना को लेकर प्रसपा का जोरदार धरना प्रदर्शन


हापुड़। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना को लेकर सोमवार को प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने नगर के तहसील चौराहे पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी व भाजपा सरकार विरोधी नारे भी लगाए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद प्रसपा कार्यकर्ता शांत हुए और एसडीएम सत्यप्रकाश व सीओ सदर एसएन वैभव पांडे को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों प्रसपा कार्यकर्ता सोमवार को तहसील चौराहे पर अपने- अपने हाथों में झंडे लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों के साथ घटित हुई घटना को लेकर मोदी, योगी व भाजपा सरकार का विरोध करते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी व भाजपा विरोधी नारे भी लगाए। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में अन्नदाताओं का नरसंहार किया गया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया अब चलने वाला नहीं है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही कर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्यायिक जांच तथा मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की पुरजोर मांग की।
धरना प्रदर्शन में जिला प्रमुख महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रिजवान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष युदिष्ठर यादव, नगर अध्यक्ष हापुड़ वसीम रिजवी, जिला सचिव हरिराज गुर्जर, छात्र सभा प्रदेश सचिव मोहित नागर, विकास त्यागी, विनीत त्यागी, वसीम अंसारी, चंद्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, आशिन्द्र निर्वाण, मोहित प्रजापति, नीरज चौधरी, योगेश प्रजापति व हरेंद्र जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page