M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गाजियाबाद से वैश्य समाज के लोगों ने की अग्रवाल समाज की जन्म भूमि अग्रोहा धाम की यात्रा

गाजियाबाद (अमित अग्रवाल )। जनपद के गणमान्य वैश्य अग्रवाल सदस्यों ने एक साथ अग्रवाल समाज के जन्म दाता श्री अग्रसेन महाराज की जन्मभूमि कर्मभूमि अग्रोहा धाम जिला हिसार हरियाणा का भ्रमण किया ।
गाजियाबाद से पहुंचे लगभग 50 व्यक्तियों ने अग्रोहा धाम में कुलदेवी पूज्य लक्ष्मी जी के मंदिर में पूजा अर्चना की । इस मंदिर में अग्रसेन महाराज के साथ साथ भगवान कृष्ण भगवान राम जी की भी भव्य मूर्तिया प्रतिष्ठित हैं इसके कुछ दूरी पर शीतला माँ के मंदिर में माँ लक्ष्मी जी के साथ साथ माँ दुर्गा जी और माँ सरस्वती की भव्य मूर्तियों के दर्शन पूजा अर्चना भी की ।काँजला धाम स्थित श्री हनुमान जी का भव्य और अतिप्राचीन मंदिर में सभी लोगों ने दर्शन किए।

अग्रोहा धाम मे अग्रसेन समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी जी का एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है । जो 108 फीट चौड़ा 108 फीट लंबा और 108 फीट ऊंचा बनेगा, जिसका शिलान्यास लोकसभा अध्यक्ष वैश्य समाज के ओम बिरला ने किया। इसी परिसर में वैश्य समाज के स्वतंत्रता समाज सेनानी , प्रमुख राजनीतिज्ञ और प्रतिष्ठित समाज सेवी की लगभग 70 प्रतिमाएं हैं वैश्य समाज के इन महान विभूतियों से सभी को प्रेरणा और गर्व की अनुभूति हुई । इस यात्रा में गाजियाबाद के अनिल गर्ग काजरिया टाइल्स वाले, महेश चंद गोयल, विष्णु हरि गुप्ता ,सुनील गुप्ता,सुनील वार्ष्णेय , सीमा गोयल, डॉ सरिता अग्रवाल, कपिल खंडेलवाल , प्रशांत गुप्ता, गीता अग्रवाल आदि 50 व्यक्ति मौजूद रहे।

*वैश्य समाज एकता एवं अखंडता* की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा का आयोजन किया ।
इस यात्रा का सफल आयोजन दिल्ली यूनिवर्सिटी की शिक्षक एवं समाजसेवी डॉ सपना बंसल और उनके पति नीरज गर्ग ने किया। इस यात्रा से सभी परिवारों में और वैश्य समाज में एकता का संदेश गया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page