ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेस ने संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की सदैव रक्षा की -विदित चौधरी

जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसी कर रहें हैं बैठकें
हापुड़।। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में “जय भारत महासंपर्क अभियान” के अंतर्गत वार्ड नं०1 के मोहल्ला आदर्श नगर में वार्ड की बैठक की गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव विदित चौधरी,प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी भी मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की बैठक में पहुंचे। बैठक का आयोजन अशोक कुमार मुर्गे वालो ने किया,जहां आकाश कुमार को सर्वसम्मति से वार्ड नं०1 का अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की सदैव रक्षा की हैं। लेकिन भाजपा सरकार देश के संविधान को कमजोर करने का काम निरंतर कर रही हैं।
प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हाथरस,उन्नाव, एटा आदि कई जगहों पर दलित समाज की बच्चियों पर अत्याचार हुआ हैं लेकिन ये गूंगी बहरी सरकार कुछ नहीं कर सकी। हाथरस कांड में सिर्फ प्रियंका गांधी जी ही एक ऐसी नेता थी जो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आंसू पोछने उनके घर पर पहुंची थी,अन्य तमाम राजनीतिक पार्टी का कोई भी बड़ा नेता उस परिवार से मिलने भी उनके घर तक नहीं पहुंचा।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि “जो व्यक्ति मन से स्वतंत्र होगा वही सही मायने में स्वतंत्र कहलाया जाएगा।” बाबा साहब के इन विचारों को आप अगर अपने मन में उतार लेंगे तभी आप मन से स्वतंत्र कहलाए जाएंगे। वही देश भर में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि पिछले 11 महीने से किसान अपना घर परिवार सब कुछ छोड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर है लेकिन इस तानाशाह सरकार को देश के अन्नदाताओं की कोई चिंता नहीं हैं।
कार्यक्रम का संचालन सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, विक्की शर्मा,सविता गौतम,फिरोज कुरैशी,गौरव गर्ग,देवेंद्र कुमार,अब्दुल कलाम,भरतलाल शर्मा,मोहित मंडोठिया,नितिन सिंह,आकाश,वीर सिंह,सोनू कुमार,ओमपाल,रविंद्र कुमार,सोनू जाटव,धर्म सिंह,योगेश कुमार,यश कुमार,मोनू,राजपाल,डॉक्टर कृपाल,शिवम कुमार,पप्पू,बॉबी कुमार,चंद्र कुमार,सागर त्यागी आदि लोग मौजूद रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

6 Comments

  1. Pingback: altogel
  2. Pingback: dultogel
  3. Pingback: Pin Up APK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page