M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अच्छी पहलः भगतसिंह, लक्ष्मी बाई,सुभाष चंद्र बोस,अटल सहित 21 महापुरुषों के नाम पर होगें हापुड़ के पार्क ,मिलेगी प्रेरणा


हापुड़(अमित मुन्ना)।
नगर पालिका परिषद् युवा पीढ़ियों में देशभक्तों के प्रति सम्मान और प्रेरणा जगानें के लिए हापुड़ के 21 पार्कों में
भगतसिंह, लक्ष्मी बाई,सुभाष चंद्र बोस,अटल सहित अन्य महापुरुषों के नाम पर रखें जायेगें। जिसके सौन्दर्यीकरण व रखरखाव का जिम्मा पर्यावरणविद् व सीनियर सिटीजन को सौंपा जायेगा।
जानकारी के अनुसार हापुड़ नगर पालिका परिषद् ने उ.प्र. आवास विकास परिषद् की हापुड़ में दो कालोनीं मेरठ रोड़ व बुलन्दशहर रोड़ स्थित पार्कों का सौन्दर्यीकरण करवाया जा रहा हैं।
पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के अनुसार युवाओं में देशभक्ति जगानें और उनसे प्रेरणा लेनें के लिए बुलन्दशहर रोड़ व मेरठ रोड़ स्थित आवास विकास कालोनियों में 21 पार्कों का सौन्दर्यीकरण करवाया जा रहा हैं जो फाइनल स्टेज पर है। उन पार्कों के नाम शहीद भगत सिंह,लक्ष्मी बाई,सुभाष चंद बोस,राजगुरु,महात्मा गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुखदेव, अटल बिहारी वाजपेयी, अब्दुल गफ्फार खान, चंद्रशेखर आजाद आदि महापुरुषों के नाम पर होगे।
जल्द ही बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जायेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page