M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सोना पहुंचा 45,000 के पार, इस हफ्ते 1000 रुपये हुआ महंगा!

MCX पर सोने का अप्रैल वायदा आज मजबूती के साथ खुला है. MCX पर सोना 400 रुपये से ज्यादा की मजबूती के साथ 45250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. बीते 10 ट्रेडिंग सेशन से सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे ट्रेड कर रहा था. बुधवार को थोड़े समय के लिए 45,000 के ऊपर गया जरूर था. सर्राफा बाजार में इस महीने सोना अबतक करीब 1185 रुपये सस्ता हो चुका है. चांदी का रेट इन 17 दिनों में 1900 रुपये से ज्यादा गिरा है.

साल 2021 की शुरुआत में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर था, आज MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 45000 रुपये पर है, यानी ढाई महीनों के दौरान ही सोना 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. सोना दो हफ्ते पहले 45,500 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा था, लेकिन उसी हफ्ते 45,000 का स्तर तोड़ दिया, इसके बाद से ही सोने में सुस्ती का आलम है.

MCX Gold: कल सोने का MCX अप्रैल वायदा बेहद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. बुधवार को MCX पर सोने की शुरुआत बेहद सुस्ती के साथ हुई, हालांकि इंट्रा डेल में सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर भी गया था, लेकिन तुरंत ही नीचे भी आ गया और करीब करीब उसी लेवल पर बंद भी हुआ. लेकिन आज सोने का वायदा 400 रुपये से ज्यादा की मजबूती के साथ खुला है. इस हफ्ते अबतक सोना 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो चुका है.

इस हफ्ते सोने की चाल 

दिन                        सोना (MCX अप्रैल वायदा)

सोमवार                    44218/10 ग्राम



मंगलवार                   44857/10 ग्राम



बुधवार                      44792/10 ग्राम



गुरुवार                      45255/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)



बीते हफ्ते सोने का हाल 

दिन                        सोना (MCX अप्रैल वायदा)



सोमवार                    44750/10 ग्राम



मंगलवार                   44900/10 ग्राम



बुधवार                      44813/10 ग्राम

गुरुवार                     44879/10 ग्राम

शुक्रवार                    44750/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से 10,900 रुपये सस्ता 

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 45250 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 10,900 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: आज MCX पर चांदी का मई वायदा भी 1100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगा हो चुका है. चांदी 68340 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रही है. बुधवार को MCX पर चांदी के मई वायदा में भारी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ. अंत में चांदी 330 रुपये प्रति किलो महंगी होकर बंद हुई थी यानी इन दो दिनों में ही चांदी करीब 1400 रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी है.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX – मई वायदा)

सोमवार                  67669/किलो

मंगलवार                 66919/किलो

बुधवार                    67227/किलो

गुरुवार                    68338/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX – मई वायदा)

सोमवार                   65852/किलो

मंगलवार                 67480/किलो

बुधवार                    67475/किलो

गुरुवार                    67545/किलो

शुक्रवार                   66844/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11,600 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 11,600 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 68400 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में इस महीने लगातार गिरावट देखने को मिली है. 1 मार्च को सोने का रेट सर्राफा बाजार में 45976 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कल 44791 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी इन 17 दिनों में  सोने का भाव करीब 1185 रुपये सस्ता हो चुका है. चांदी इन 17 दिनों में 1900 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page