ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 16 अगस्त: मेष, कर्क और तुला समेत ये राशि वाले बचकर पार करें समय, ये पास रखें लाल वस्तु

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। मंगल और बुध सिंह राशि में हैं। कन्‍या राशि में शुक्र हैं। चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहें हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-जोखिम भरा समय है। चोट चल सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति सुधरती जा रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में मध्‍यम गति से तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा क्‍योंकि उदर रोग से परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। मां काली की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

कर्क-मन थोड़ा अवसादित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति मध्‍यम रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में कलह का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्‍या-स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। बहुत समस्‍या वाली बात नहीं है। फिर भी अपने और मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। कुटुम्‍बीजनों में खट्टे-मीठे संकेत हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति रुक-रुक कर अच्‍छी चलती रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से एक मध्‍यम समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-खट्टा-मीठा अनुभव रहेगा। उर्जा का स्‍तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। भाग्‍य साथ देगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भाग्‍य साथ देगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम ठीक-ठाक दिख रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही दिख रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक परिस्थिातियों को लेकर मन थोड़ा भ्रमित रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक है। कोर्ट-कचहरी में अच्‍छी स्थिति बनेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-राजनैतिक लाभ मिलेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम-व्‍यापार भी सही चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मीन-भाग्‍य साथ देगा लेकिन सम्‍मान के प्रति सजग रहें। कोई ऊंगली न उठाने पाए आपके चरित्र या कार्यशैली को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page