M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 8 अगस्त: मेष, धनु और कुंभ राशि वाले रहें सावधान, ये करें हरी वस्तु का दान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और शुक्र कर्क राशि में हैं। सिंह राशि में शुक्र और मंगल हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि और गुरु का गोचर कुंभ राशि में चल रहा है।

राशिफल-
मेष-
गृहकलह से बचना होगा। भौतिक सुख-संपदा में खलल की स्थिति है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। घरेलू चीजों को कूल होकर निपटाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। रक्‍तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक-ठाक चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति सही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है।



मिथुन-अपनों से न उलझें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक‍-ठाक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।



कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मन थोड़ा बोझिल रहेगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करें।



सिंह-भाग्‍यवश कुछ काम बनने लगा है आपका लेकिन मन थोड़ा व्‍यग्र रहेगा। खर्च को लेकर परेशानी में रहेंगे। फिर भी भाग्‍य साथ देगा। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार की स्थिति सही चल रही है। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।



कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। बच्‍चों की सेहत पर थोड़ा ध्‍यान दें। यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंतत: लाभ होगा। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।



तुला-व्‍यवसायिक लाभ की स्थिति है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। कोर्ट-कचहरी में अभी थोड़ा सा मन माफिक परिणाम नहीं मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।



वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।



धनु-जोखिम भरा समय है। बहुत सावधानी से आगे बढ़ें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मकर-व्‍यवसायिक मामले सुलझेंगे। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-विवेक से काम करेंगे। शत्रु को भी अपना बना लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा लेकिन कोई खराब बात नहीं होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी लेकिन भावुकता वश कोई निर्णय न लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page