ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 31 जुलाई: वृषभ वालों को सताएगा अज्ञात डर, मेष वाले सितारों की तरह चमकेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में चंद्रमा हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि, कुंभ राशि में गुरु हैं।

राशिफल-
मेष-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। प्रेम की स्थिति भी पहले से बेहतर है। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-मन थोड़ा चिंतित रहेगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। खर्च से परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मिथुन-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा में लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार अच्‍छा है। मां काली की वंदना करें।

कर्क-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक तौर पर आप सही चल रहे हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कन्‍या-स्थिति थोड़ी प्रतिकूल है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक तौर पर मध्‍यम समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक तौर पर सही समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक लेकिन बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक तौर पर आप सही चलेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

धनु-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक तौर पर आप सही चलते रहेंगे। बजरंग बली का पाठ करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

मकर-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन कलहकारी सृष्टि का भी सृजन होगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति बेहतर, व्‍यापारिक क्षेत्र में भी अच्‍छी स्थिति आपकी दिख रही है। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-आर्थिक सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक तौर पर भी अच्‍छे दिख रहे है। भगवान शिव की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page