ATMS College of Education Menmoms
News

एबीएसए ने स्टाफ की मदद से मृतक शिक्षक के परिजनों को भेंट किए 2 लाख 45 हजार

हापुड़(अमित मुन्ना/जनार्दन सैनी)।
जनपद के सिंभावली ब्लाक क्षेत्र के गांव बहरामपुर बाडली के प्राथमिक
विद्यालय में तैनात शिक्षक का कुछ दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था।.मृतक के परिजनों की मद्द करने के लिए ब्लाक क्षेत्र के एबीएसए,शिक्षक,शिक्षा मित्र व अनुदेशकों ने 2 लाख 45 हजार की धनराशि.एकत्र की। एबीएसए ने शिक्षकों की मौजूदगी में धनराशि को मृतक शिक्षक के परिजनों को दिये।
    खंड शिक्षा अधिकारी मौ.राशिद ने बताया कि गांव बहरामपुर बाडली के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक दीपक कुमार का आकस्मिक निधन से उसके.परिवार के सामने भरण-पोषण की आर्थिक समस्या भी उत्पन्न हो गई। संकट की इस.घड़ी में उनके द्वारा किये गये आहवान पर मृतक शिक्षक के परिवार का आर्थिक सहयोग करने निर्णय किया। जिसके फलस्वरुप कुल 245000 रु की धनराशि एकत्र
हुई।
          एबीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर बाढली के स्टाफ के साथ मृतक शिक्षक दीपक कुमार के गाँव काजमपुर पहुँचकर उनकी पत्नी,माँ और बच्चों को दो लाख 45 हजार भेंट की गई। इस पुनीत कार्य में सभी शिक्षकों,शिक्षामित्रों,अनुदेशकों और बीआरसी सिम्भावली के स्टाफ द्वारा
जो अतुलनीय योगदान दिया गया उसके लिए स्वर्गीय दीपक कुमार परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page