M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ट्रैजेडी क‍िंग दिलीप कुमार ने ली दुनिया से अलविदा, 98 साल की उम्र में हुआ न‍िधन

मुम्बई।

बॉलीवुड जब आज सुबह जगा तो, उसे तगड़ा झटका लगा। आज सुबह अपने जमाने के मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का मुंबई में निधन हो गया उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे देश और विशेषकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
दिलीप कुमार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पिछले आठ दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने उनके निधन की खबर दी। ट्रैजेडी किंग के नाम से मशहूर इस दिग्गज अभिनेता को आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। अपने जमाने के दिग्गज दिलीप कुमार स्वास्थ्य समस्याओं के चलते पिछले आठ दिनों से आईसीयू में भर्ती थे।
दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। उनके निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश में उनके लाखों फैंस भी गमगीन हैं।

दिलीप कुमार अपने चाहने वालों में अब तक इतने लोकप्रिय थे कि, उनके निधन की खबर को वह झूठा मान रहे थे।  उनके चाहने वालों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि, “ट्रेजडी किंग” अब नहीं रहे। कई जगहों से उनके निधन की कन्फर्मेशन मिलने के बाद भी कोई मानने को तैयार नहीं कि, उनका प्रिय और अपने जमाने जमाने का मशहूर अभिनेता मैं दुनिया को अलविदा कह दिया है। 
दिलीप कुमार के डॉक्टर जलील पारकर ने उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है। दिलीप कुमार को आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो लगातार फैंस को उनका हेल्थ अपडेट शेयर करती रही थीं। बीते दिन ही उन्होंने कहा था कि, अब दिलीप कुमार को एक बार फिर आप सबकी दुआओं की जरूरत है।
दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी  उन्होंने लिखा, ‘बहुत भारी दिल से यह कहना पड़ रहा है कि, अब दिलीप सहाब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने आगे लिखा, ‘हम ईश्वर की देन हैं और उसी की ओर वापस लौट जाते हैं।’





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page