M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 22 जून: मिथुन राशि वाले शत्रुओं पर पड़ेंगे भारी, मीन राशि वालों का भाग्य देगा साथ, कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-बुध और राहु वृषभ राशि में चल रहे हैं। सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में चल रहे हैं। मंगल कर्क राशि में चल रहे हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। केतु के साथ रहेंगे। मकर राशि में शनि हैं। गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-
जोखिम भरा समय रहेगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार मध्‍यम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति में कोई रिस्‍क न लें। लाल वस्‍तु का दान करें।



मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।



कर्क-भावुकता पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई भी निर्णय अभी थोड़ा रोक कर रखें। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव का स्‍मरण करें।



सिंह-घरेलू सुख-संपदा में नोंकझोंक की स्थिति बन रही है। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक होगी। लाल वस्‍तु पास रखें।



कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के साथ से आप जीवन के व्‍यापारिक दृष्टिकोण में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। खुद के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम सामान्‍य रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छे दिख रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।



तुला-वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार भी सही चलेगा। कोई आर्थिक रिस्‍क न लें। बजरंग बाण का पाठ करें।



वृश्चिक-नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों उर्जा आपके पास रहेगी। थोड़ा सामंजस्‍य बिठाकर चलें। प्रेम और व्‍यापार भी चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।



धनु-मन चिंतित बना रहेगा। खर्च, अज्ञात भय को लेकर परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक दिखाई पड़ रही है। इसमें भी रिस्‍क न लें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करें। उनकी उपासना करें।

कुंभ-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम मध्‍यम रहेगा लेकिन व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-भाग्‍य साथ देगा लेकिन सम्‍मान पर कोई ठेस न पहुंचने पाए, ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। बजरंग बाण का पाठ करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page