M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNews

राजेश गुप्ता बनें शहर कांग्रेस सेवादल में सचिव

हापुड़। सोमवार को शहर कांग्रेस सेवादल ने आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेश गुप्ता को शहर सचिव के पद पर मनोनित किया हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह, जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने राजेश गुप्ता को मनोनयन पत्र सौंपकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा हैं कि सेवादल लोगों को समर्पित ऐसा संगठन हैं जो हर मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता हैं। देश भर में लोगों को सामाजिक कार्यों का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता सेवादल से जुड़ता हैं। सेवादल के शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स ने कहा हैं कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी हैं और राष्ट्र हित के बनाया गया एक संगठन हैं। सेवादल ने आजादी के समय से ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर लोगों के लिए काम किया हैं। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने भी सेवादल संगठन से जुड़कर लोगों के लिए सामाजिक हित के कार्य किए थे। शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सेवादल के नवनियुक्त सदस्य राजेश गुप्ता को संगठन में जुड़ने पर बधाई दी है और उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं। सेवादल के नवनियुक्त सदस्य राजेश गुप्ता ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाते हुए कहा हैं कि वे पूरी तत्परता,निष्ठा और लग्न के साथ संगठन में कार्य करेंगे और संगठन को मजबूती देने का भरपूर प्रयास भी करेंगे।
इस दौरान एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, सेवादल सेवादल यंग ब्रिगेड जिला संयोजक निसार पठान खान,सेवादल उपाध्यक्ष राजमोहन सिंह रौतेला,सुमित कुमार,शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page