M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

39 पत्नी और 94 बच्चों वाले जिओना चाना का निधन, दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के थे मुखिया

मिजोरम । भारत में एक ऐसा भी परिवार है जिसके नाम ‘वर्ल्ड लार्जेस्ट फैमिली’ का खिताब है, लेकिन रविवार को इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 39 पत्नियों, 94 बच्चों और 33 पोते-पोतियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में आज निधन हो गया। जिओना चाना के निधन की पुष्टि करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जिओना चाना के परिवार के कारण मिजोरम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।

17 साल की उम्र में हुई पहली शादी

जिओना का असली नाम जिओंघाका था, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन आइजोल के ट्रिनिटी अस्पताल में दोपहर 3 बजे हुआ। वह शुगर और हाइपरटेंशन से ग्रस्त थे। परिवार के साथ-साथ जिओना चाना अपने गांव में ‘चना के पंथ’ नामक एक धार्मिक समुदाय के भी मुखिया थे। उनका जन्म 21 जुलाई, 1945 को हुआ था। बताया जाता है कि जब वह 17 साल के थे, तब उनकी मुलाकात अपनी सबसे बड़ी पत्नी से हुई जो उनसे तीन साल बड़ी हैं।

मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने जिओना चाना के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट में बताया कि दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना (76) को मिजोरम ने भारी मन से विदाई दी। मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है। सीएम जोरामथंगा के ट्वीट पर कई लोग जिओना चाना के निधन पर अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



दुनिया का सबसे बड़ा परिवार



आपको बता दें कि जिओना चाना का परिवार मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम के गांव में रहता है। यह फैमिली इतनी बड़ी है कि इसे अपने आप में एक गांव कहा जा सकता है। जिओना चाना के निधन से उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिओना चाना का पूरा परिवार करीब 100 कमरों वाले एक घर में मिल-जुलकर रहता है। इतना ही नहीं घर के सभी सदस्य आत्मनिर्भर हैं और अपना-अपना व्यापार करते हैं।



जिओना चाना के परिवार में 181 सदस्य



जानकारी के मुताबिक जिओना चाना के परिवार में करीब 181 लोग हैं। जिओना चाना के परिवार 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों और एक नन्हा प्रपौत्र के साथ वे बड़े प्यार से रहते थे। जिओना चाना ने बताया था कि उन्हें दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया होने पर गर्व महसूस होता है। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे। जिओना के परिवार में महिलाएं खेती करती हैं तो वहीं घर के मर्द अपना व्यवसाय कर रहे हैं।



देश-विदेश से मिलने आते थे पर्यटक



इतने बड़े परिवार के लिए किचन भी बड़ा है, खाना बनाने के लिए महिलाएं सुबह उठते ही काम में जुट जाती हैं। जिओना पेशे से बढ़ई थे, उनके पास अच्छी खासी खेती की जमीन भी थी जिसमें वह अपनी पैदावार से खुद घर का खर्च उठाते थे। जिओना चाना का परिवार दुनियाभर में मशहूर था, उनसे मिलने देश-विदेश से पर्यटक मिजोरम आते थे। हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से इस समय मिजोरम के पर्यटन को बड़ा झटका लगा है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page