ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 21 मई: वृषभ राशि में बैठे हैं चार ग्रह, 25 मई के बाद बदलेगी स्थिति, जानें अपना आज का राशिफल

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, शुक्र और राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों के फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं है।

राशिफल-

मेष-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भावुकता में आकर तू-तू, मैं-मैं से बचें। प्रेम में उलझने की स्थिति न आने दें। संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-गृहकलह के संकेत हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। इस समय नकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार ठीक-ठाक चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम में दूरी है। व्‍यवसायिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम में दूरी है। व्‍यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।

कर्क-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। निवेश करने से नुकसान हो सकता है। धन का आवक बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार आपका ठीक-ठाक चलता रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-अच्‍छी स्थिति है। फिलहाल आपमें सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्‍याकुल रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा। संतान की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापार भी रुक-रुक कर चलेगा। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार आपका ठीक चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। तांबे की बनी हुई कोई भी वस्‍तु अपने पास रखें।

मकर-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कुंभ-पहले से बेहतर स्थिति है। जीवन आनंदमय है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। कुल मिलाकर ठीक स्थिति कही जाएगी। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापार ठीक चलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page