M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

यूपी वेस्ट में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते का असर वेस्ट उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। प्रदेश के कई जिलों में 18, 19 और  20 मई को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। यूपी वेस्ट के कई हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावान है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटे की होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम में बदलाव सोमवार शाम से देखने को मिलेगा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार को दिन के समय तापमान में वृद्धि लेकिन शाम से मौसम सुहावना हो जाएगा। 18 और 19 मई को ताउते का असर कानपुर और आसपास इलाकों में नजर आएगा। विवि के वैज्ञानिकों ने किसानों को अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :- बेवजह घूम रहे लोगों को चेताया हापुड़ पुलिस ने, दो दर्जन से अधिक काटे गए चालान

निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार 18 मई को समुद्री तूफान ताउते के गुजरात तट पर लैंडफॉल करने की उम्मीद है। इसके बाद यह तूफान कमजोर पड़ेगा, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे आगे पड़ेगा। एजेंसी के अनुसार 18-19 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में ताउते के असर से आंधी-बारिश के आसार हैं। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक ताउते के असर से मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

60-70 मिमी बारिश होने के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार 18 मई को हल्की बारिश होगी तो वहीं, 19 मई को कई जिलों में 60-70 मिमी बारिश होने के आसार हैं। डॉ. एन सुभाष के अनुसार किसान इस बारिश का लाभ खेत में पानी एकत्र करके उठा सकते हैं। हालांकि सब्जी वाले खेतों में पानी एकत्र ना पाए। डॉ. सुभाष ने बारिश के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को वजह बताया है।



ये भी पढ़ें :- जनपद में मंगलवार को कोविड सेन्टरों में कहाँ कितने बेड खाली हैं, जानिए ताजा स्थिति



To get fast news, please like our Facebook and Twitter page
https://facebook.com/HapurUday,
https://twitter.com/hapuruday,
https://ehapuruday.com/home



Brainwaves International School, First True International School in Hapur, For Registration in Coding Classes Contact: 8791258181, 8279806606











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page