M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Garh

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

गढ़मुक्तेश्वर। (ehapuruday.com) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने रविवार को थाने में तहरीर दी हैै। बताया कि उसका पति ड्राइवर है, जो पिछले कई दिनों से घर से बाहर गया हुआ है। मोहल्ले का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर आरोपी युवक उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

To get fast news, please like our Facebook and Twitter page
https://facebook.com/HapurUday,
https://twitter.com/hapuruday,
https://ehapuruday.com/home



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page