घरेलू विवाद में पत्नी ने सरिया से पति के सिर पर किया वार, गंभीर हालत में मेरठ रैफर

घरेलू विवाद में पत्नी ने सरिया से पति के सिर पर किया वार, हालत गंभीर
, हापुड़। जनपद के ब्रजघाट क्षेत्र में गुरुवार शाम घरेलू विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। पति-पत्नी की कहासुनी में पत्नी ने पति विपिन यादव के सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विपिन को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विपिन यादव और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी का गला घोंटकर जान से मारने की धमकी दी। घबराई पत्नी ने पास पड़ी लोहे की सरिया उठाकर विपिन के सिर पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि विपिन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को तत्काल गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।











