लखनऊ हादसे में 15 छात्रों की मौत पर हापुड़ में श्रद्धांजलि, भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला पैदल मार्च

लखनऊ हादसे में 15 छात्रों की मौत पर हापुड़ में श्रद्धांजलि, भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला पैदल मार्च
हापुड़। लखनऊ में हुए दर्दनाक हादसे में 15 छात्रों की मृत्यु के बाद हापुड़ में भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धांजलि सभा और पैदल मार्च का आयोजन किया। जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित पाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इसके बाद शहर में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोहित पाल ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों का असमय दुनिया से चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पैदल मार्च में बिट्टू जाटव, आदित्य सिंह, नितिन शर्मा, सौरव सिंह, शोभित शर्मा, राजू शर्मा, आमिर चन्ना खान, मुकुल कुमार, अंकित कुमार, चिराग गोस्वामी, बिट्टू बाउंसर, लकी खेड़ा, मानस खरबंदा, मयंक सोनी, सनी, कपिल, विपिन सिंह, राहुल पाल, कृष्णा शर्मा, शिवा, प्रियांशु समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।











