प्राईवेट पार्ट में छिपाकर लाया मोबाइल, लापरवाही पर एसपी ने दो दरोगाओं सहित 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड,मचा हड़कंप

प्राईवेट पार्ट में छिपाकर लाया मोबाइल, लापरवाही पर एसपी ने दो दरोगाओं सहित 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड,मचा हड़कंप
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में यूपी आरक्षी भर्ती परीक्षा केन्द्र में एक अभ्यार्थी नकल करने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर मोबाइल लाया था, जिसमें चैकिंग में लापरवाही मानते हुए एसपी ने दो दरोगाओं सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिलें में सोमवार से यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में
केंद्र के बाहर मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक जांच और पुलिस की सघन चेकिंग की जा रही थी। पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यार्थी अपने प्राइवेट पार्ट में मोबाइल फोन को छिपाकर रूम में पहुंच गया और पेपर मिलते ही वह बाथरूम जाने के बहाने शौचालय में गया। जहां उसने मोबाइल पर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर गूगल पर खोजने लगा। काफी देर तक बाहर न आने पर केंद्र स्टाफ को शक हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने अभ्यार्थी को रंगे हाथों मोबाइल के साथ पकड़ लिया।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अमरोहा निवासी सचिन के रूप में हुई है। एसपी ने मामले में लापरवाही मानते हुए हाफिजपुर थाना में तैनात दरोगा प्रेमचंद, दरोगा इरफान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल नरेंद्र पाल, पिलखुवा थानें में तैनात हेड कांस्टेबल नीतू तोमर, सिपाही अजय कुमार और प्रवीन कुमार को निलंबित कर दिया।











