M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

हापुड़।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलमनग्र गांव में रहने वाली एक महिला की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का मरने से मृतका अंजू का एक आडियो सामने आया है, जिसमें महिला दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों पर पिटाई करने एवं जहर देने का आरोप लगा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर गांव में रहने वाले अभिषेक का विवाह दो वर्ष पूर्व अमरोहा के थाना गजरौला के शहबाजपुर गांव में रहने वाले जगत सिंह की बेटी अंजू 21 वर्ष के साथ हुआ था। कुछ माह पूर्व उसके एक बेटा हुआ था, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मृत्यू हो गई थी।

इस बीच मंगलवार की शाम अचानक अंजू की तबीयत खराब हुई तो उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए पीटते हैं तथा उसको जबरन जहर दे दिया गया है। इस सूचना के बाद
मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तथा उपचार के लिए ले जाने लगे। इसी दौरान अचानक अंजू की हालत खराब हो गई तथा उसकी मौत हो गई। पिता जगत सिंह ने बताया कि अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। जहर देने की घटना स्वयं उनकी बेटी ने फोन पर बताई थी। इस बीच ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page