योगऋषि स्वामी कर्मवीर के सानिध्य में योग शिविर का हुआ समापन, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है” – सामाजिक चिंतक आदेश त्यागी (असौड़ा वालें)

नोएडा।
योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज के सानिध्य में नोएडा में विशाल नि:शुल्क योग शिविर के समापन पर सैकड़ों लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
देश के प्रसिद्ध योगाचार्य और पतंजलि योग विद्यापीठ से जुड़े योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी के सानिध्य में आयोजित योग शिविर में महाराज जी ने लोगों को योग, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली का मार्गदर्शन को जागरूक किया।
हापुड़ निवासी व देश के सामाजिक व राजनीतिक चितंक आदेश त्यागी (असौड़ा वालों ) ने कहा कि वर्तमान समय में लोग तनाव, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, अनिद्रा और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में योग केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा—“योग व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी मजबूत बनाता है। आज के समय में यदि कोई व्यक्ति स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन चाहता है, तो उसे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना ही होगा।
उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है।











