हापुड़ के प्रोपर्टी डीलर की कैली में गोली मारकर हत्या, एफआईआर दर्ज,दो आरोपी हिरासत में

हापुड़ के प्रोपर्टी डीलर की कैली में गोली मारकर हत्या, एफआईआर दर्ज,दो आरोपी हिरासत में
हापुड़। हापुड़ के दोयमी गांव निवासी व प्रोपर्टी डीलर तुषार त्यागी की देर रात कैली में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव दोमयी निवासी तुषार त्यागी प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। बहन मोना ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8 बजे मेरे भाई को किसी का फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मुझे भूख लगी है, घर से खाना बनवाकर ले आओ। मेरा भाई घर से खाना लेकर स्कॉर्पियो से निकल गया।
रात करीब 9 बजे भाई ने भाभी शिखा को कॉल किया। कहा- बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी और उसके साथी मुझे किडनैप कर जंगल की ओर ले जा रहे हैं। ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद मेरे भाई का फोन बंद हो गया। हम सभी लोग भाई को खोजने के लिए निकल गए।
हमारे साथ गांव का एक लड़का कृष भी था। हमने आसपास के सभी जंगलों में उसे खोजा, मगर भाई नहीं मिले। रात करीब 10 बजे हम लोग घर वापस आ गए। तभी कृष के पास फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा-मैं अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी बोल रहा हूं, शिखा से मेरी बात कराओ।
कॉल करने वाले अरविंद ने मेरी भाभी से कहा कि मैंने तुषार को गोली मार दी है। उसकी डेडबॉडी कार में पड़ी है, जाकर उठा लो। इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ हम लोग हापुड़ मार्ग पर पांची अंडरपास के पास पहुंचे। यहां स्कॉर्पियो के अंदर भाई खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी शिखा त्यागी ने बताया कि हापुड़ निवासी आरोपी अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का जिला अध्यक्ष है। कुछ दिन पहले गांव के ही तरुण त्यागी से तुषार का झगड़ा हुआ था। इस दौरान तरुण त्यागी ने तुषार को जान से मारने की धमकी दी थी। तब बिट्टू त्यागी ने दोनों पक्षों को अपने आवास पर बुलाकर समझौता करा दिया था। तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दो लोगों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।











