M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

साइबर ठगों ने ऑनलाइन गेम खेलते समय महिला के खाते से उड़ाए 77 हजार रुपए

साइबर ठगों ने ऑनलाइन गेम खेलते समय महिला के खाते से उड़ाए 77 हजार रुपए

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र में ऑनलाइन गेम खेलते समय मोबाइल फोन से ठगों ने फ्रॉड के जरिये महिला के खाते से 77 हजार 682 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सनोटा निवासी अनुराधा यादव वर्तमान में अपने मायके सुभाष विहार कॉलोनी सिंभावली में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं।

पीड़िता का कहना है कि 24 मई को उनका 11 वर्षीय पुत्र शौर्य यादव मोबाइल पर गेम फोन पर गेम खेल खेल रहा था 11 साल का बच्चा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को अपने झांसे में लेकर ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया।
महिला का आरोप है कि ठगों ने फोन-पे और भीम एप के माध्यम से उनके बैंक के खाते से 77 हजार 682 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए।

पीड़िता ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन रकम वापस न मिलने पर वह सिंभावली थाने पहुंचीं और तहरीर दी है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



सीओ स्तुति सिंह का कहना है साइबर फ्रॉड की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page